प्रधानमंत्री मोदी,अमित शाह सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
शाह, नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे उपस्थित
दो उप मुख्यमंत्री व 10 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ
रायपुर,12 दिसम्बर 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा हटने के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चयनित किया है। आज राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री व 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
आदिवासी मुख्यमंत्री के लिए लगा बधाइयों का तांता
छत्तीसगढ़ को पहले आदिवासी मुख्यमंत्री मिलने व शपथ ग्रहण समारोह के लिए बधाइयों का तांता इंटरनेट मीडिया में भी छाया रहा। भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों ने विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह व छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बनने शुभकामनाएं दी। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने अपने एक्स पोस्ट में साय को छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बताकर उन्हें शुभकामनाएं दी। रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मूणत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
2ः10 बजे रायपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक कुल तीन घंटे 15 मिनट रुकेंगे। बुधवार को विशेष विमान से वे दोपहर 2.10 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 5.25 बजे से माना एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे। समारोह के लिए 14 अन्य विशिष्ट अतिथि विशेष विमान से छत्तीसगढ़ पहुचेंगे।
पुलिस ने पार्किंग और रूट मैप किया जारी
नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सांइस कालेज मैदान रायपुर में प्रस्तावित है। ऐसे में यहां भीड़ होगी। सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा अलग-अलग मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है। मंच पर आसीन होने वाले व्यक्ति एमआइपी पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। वहीं मंत्री व विधायकों के स्वजन डीडीयू आडिटोरियम अपना वाहन पार्क करेंगे। इसके अलावा रायपुर पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए हैं।
शपथ ग्रहण से पहले पुलिस ने होटलों को खंगाला
साइंस कालेज मैदान में होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को ध्यान में रखकर रायपुर पुलिस अलर्ट है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों के साथ यातायात व पुलिस बल ने मिलकर शहर के होटल, लाज, ढाबों की जांच की। इस दौरान वहां रूकने वाले लोगों की तस्दीक भी की गई।
सीएम साय ने फोन कर पूर्व सीएम,डिप्टी सीएम को दिया आंमत्रण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को फोन कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
साव ने कहा-ऐतिहासिक होगा शपथग्रहण समारोह
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व लोरमी विधायक अरुण साव ने कहा, भाजपा को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है। कल का शपथ ग्रहण समारोह भी ऐतिहासिक होने वाला है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। देश के पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों का आमंत्रित किया गया है।
कौन किसका करेगा स्वागत
ी केंद्रीय गृह अमित शाह का सत्कार आईएएस सुनील जैन करेंगे।
ीयोगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का सत्कार आईएएस गौरव सिंह करेंगे।
ीअसम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सर्मा का सत्कार आईएएस जितेन्द्र शुक्ला करेंगे।
ीप्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री के सत्कार आईएएस रमेश शर्मा करेंगे।
ीहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर का सत्कार आईएएस भोसकर विलास संदीपन करेंगे।
ीमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का सत्कार आईएएस धर्मेश साहू करेंगे।
ीत्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साह का स्वागत आईएएस चंद्रकांत वर्मा करेंगे।
ीकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मण्डाविया का सत्कार आईएएस इन्द्रजीत करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur