कोरबा,12 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में 28 जनवरी को सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो रखा गया है। शो में मिस्टर मिस एंड मिसेस का मॉडलिंग शो ब्राइडल कंपटीशन किया जाएगा आयोजन। शो की सेलिब्रिटी ऑर्गेनाइजर अंजू कुर्रे ने उक्त जानकारी कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने आगे कहा कि हमारे मानव समाज के बीच ऐसे भी लोग हैं जिससे हम दूरी बनाकर रखते हैं ऐसी मानसिकता को दूर करने के लिए हम हमारे बीच रहने वाले हैंडीकैप्ड भाई,बहन और ट्रांसजेंडर लोगों को भी एक शानदार प्लेटफार्म दे रहे हैं। उनमें भी कुछ खूबियां और टैलेंट होती हैं जिनको वह दुनिया के सामने दिखा नहीं पाते। इसलिए मिस्टर, मिस एंड मिसेज मॉडलिंग शो में सामान्य प्रतिभागियों के साथ उन्हें भी टैलेंट दिखाने का एक प्लेटफार्म दिया जा रहा है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड सेलिब्रिटी और फेमिना मिस इंडिया की विजेता जोया अफरोज है जो कि बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम भी कर चुकी है। वह हमारे इस शो में उपस्थित रहेगी और इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को वह अपने हाथ से सम्मानित कर अवार्ड देगी। प्रेस वार्ता के दौरान ऑर्गनाइजर अंजू कुर्रे, अश्वनी अनंत के अलावा सपोर्ट ऑर्गेनाइजर मीनाक्षी श्रीवास,प्रीति कोशले,ज्योति शर्मा, वीआईपी गेस्ट ममता पटेल, बिग सपोर्टर अम्रृता दास, आशीष भार्गव, विक्रांत,शुभम ,गजेन्द्र,भक्तराज,नाजनीन, प्रक्रिति शर्मा,साहिबा, सविता,करन पटेल उपस्थित थे। उन्होंने आगे बताया के प्रदेश में इतने अनुभवी मेकअप आर्टिस्ट है जिन्हे हम जानते नहीं है या उनको अब तक प्लेटफार्म नहीं मिल पाया है,जो अपना कार्य ने दक्ष है पर उचित प्लेटफार्म न मिलने के कारण दिखा नहीं पाते हैं ,ऐसे मेकअप आर्टिस्ट के लिए हम ब्राइडल मेकअप कंपटीशन का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें प्रतिभागी बनकर अपनी कला को दिखा सकते हैं,और छाीसगढ़ में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि शो में एंट्री फीस 1000 रूपए रखी गई है। वहीं ऐसे गरीब बच्चे जिनके माता-पिता नहीं है एवं विधवा व परित्यक्ता महिलाओं के लिए एंट्री फीस नहीं ली जाएगी,क्योंकि उक्त वर्ग एंट्री फीस देने में असमर्थ होते हैं। इस सेलेब्रिटी शो में भाग लेकर वे समाज में एक अलग मुकाम हासिल कर सकते हैं साथ ही अपने लिए स्वरोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते है ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur