Breaking News

सुरजपुर@राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में अभिज्ञान का किया गया चयन

Share


सुरजपुर,06 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। कोंडागांव में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में सूरजपुर जिले से अभिज्ञान यादव का चयन राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ है। 67वे राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा (अंडर 14)का आयोजन गुजरात के नडियाद में 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित है जिसमें भाग लेने राज्य के तीरंदाजी टीम 11 दिसंबर को रायपुर से रवाना होगी। अभिज्ञान यादव स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल नवापारा सूरजपुर में आठवीं कक्षा के छात्र हैं। जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक आर एस यादव के पुत्र तीरंदाजी के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके चयन से विद्यालय के शिक्षक परिजनों एवं शहर वासियों में हर्ष उल्लास का माहौल है। अभिज्ञान पूर्व मे भी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए खेल चुके हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण

Share जन सूचना अधिकारियों के कार्य-दायित्व,समय-सीमा और अपील प्रक्रिया की दी गई जानकारी -संवाददाता-बैकुंठपुर,22 सितम्बर …

Leave a Reply