Breaking News

कोरबा,@बैडमिंटन खिलाड़ी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हुए शामिल

Share

कोरबा,02 दिसंबर 2023 (घटती-घटना)। बिलासपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बिलासपुर में आयोजित 22वीं राज्य सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी हर्षित ठाकुर ने की जीत हासिल । पुरुष एकल प्रतियोगिता का फाइनल रायपुर के रौनक चौहान और कोरबा के हर्षित ठाकुर के बीच खेला गया। जिसमे हर्षित विजेता बने। हर्षित ने बैडमिंटन की दुनिया में एक असाधारण रास्ता बनाया है और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी कहानी लचीलेपन और दृढ़ संकल्प ही है, जो अनेक बाधाओं के बावजूद अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है।
हर्षित ठाकुर को एनटीपीसी कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत (सीएसआर) प्रशिक्षित किया जा रहा है। एनटीपीसी कोरबा द्वारा समर्थित हर्षित ठाकुर ने हाल ही में 24 से 29 नवंबर 2023 तक चंडीगढ़ में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीता। हर्षित ठाकुर ने कहा, “मैं और मेरी टीम अब जनवरी 2024 में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए मलिफाई हो गए हैं। उन्होंने कहा,मैं एनटीपीसी कोरबा द्वारा दिए गए समर्थन के लिए वास्तव में आभारी हूं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply