Breaking News

रायपुर@वर्दी में घूम रही महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share


रायपुर,29 नवम्बर 2023 (ए)।
रायपुर पुलिस ने वर्दी में एक महिला को गिरफ्तार किया है। ये महिला अपने आप को टिकरापारा थानाक्षेत्र की हेड कांस्टेबल बताती थी। हालांकि इस महिला का वर्दी पहनने का उद्देश्य क्या था और इस वर्दी के एवज में उसने क्या-क्या खेल किए इसकी पूछताछ अभी पुलिस कर रही है, जिसके बाद उम्मीद है कि कई चौंकाने वाले खुलासा हो सकते है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को कपटपूर्ण आशय से लोक सेवक के उपयोग की पोशाक पहनने तथा टोकन धारण किए हालत में पाए जाने धारा 171 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का नाम मल्लिका गिरी है। ये आरोपिया मठपुरैना में ही रहती है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply