जम्मू कश्मीर,23 नवम्बर 2023 (ए)। राजौरी जिले में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ गुरुवार सुबह धर्मसाल बेल्ट के बाजीमल इलाके में एक बार फिर से शुरू हो गई। आज 2 आतंकी मारे गए हैं। अधिकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने रात में इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। आतंकवादी इस इलाके से भागकर दूसरी तरफ न चले जाएं इसके लिए पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। हर तरफ सेना के जवान मौजूद हैं और चारों ओर पैनी निगाह रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छुपे हैं।सेना के अधिकारी ने बताया कि रियासी-राजौरी-पुंछ इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी सीमित है, जिसकी वजह से इस ऑपरेशन को अंजाम देने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घने जंगलों का वजह से आतंकियों को छिपने और भागने में आसानी होती है। सेना के जवानों ने आज मुठभेड़ में मरी को मार दिया। बताया जा रहा है कि मरी जंगलों में बनी गुफाओं में सुरक्षा बलों की नजरों से बचने के लिए छुपता रहा, लेकिन आखिर कार सेना के हाथों मारा गया।
लश्कर का टॉप कमांडर है और पाकिस्तान का रहने वाला है। इसे डांगरी और कंडी में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। मरी को आईईडी एक्सपर्ट के तौर पर और ट्रेंड स्नाइपर के तौर पर जाना जाता है। राजौरी और पूंछ के इलाके में अब तक सुरक्षाबलों ने 20 से ज्यादा आतंकियों को न्यूट्रलाइज किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur