कांग्रेस के विवादित पोस्ट को प्रचारित करने का दिया जा रहा है टास्क
रायपुर,22 नवम्बर 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणाम जल्द घोषित होने वाले हैं। वहीं भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई है। 2023 विधानसभा चुनाव सम्पन्न होते ही भाजपा के नेता अलर्ट हो गए हैं। सोशल मीडिया में पैनी नजर बनाए रखे हुए हैं। वहीं टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।
अब विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव की गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिए है। राजनीतिक पार्टियों का इस समय सबसे ज्यादा फोकस लोकसभा से पहले छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव पर है। इन सबके बीच अपनी राजनीतिक नैया पार लगाने के लिए नेताओं ने भी अभी से हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए हैं।लोकसभा को लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक पोस्ट करने की कवायद भी तेज हो गई है। कांग्रेस के विवादित पोस्ट और घोटाले संबंधित पोस्ट प्रचारित करने का टास्क दिया जा रहा है। भाजपाई अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए जोरो शोरों से तैयारियों में लगे हुए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur