आतंकी पन्नू ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा आज से एयर इंडिया का बायकॉट
चंडीगढ़,19 नवम्बर 2023 (ए)। भारत सरकार की हिट लिस्ट में शामिल और खालिस्तानी समर्थक सिख फॉर जस्टिस आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब मोहाली स्थित चंडीगढ़ एयरपोर्ट के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखवा दिए। पन्नू ने इसका वीडियो भी जारी किया है। इतना ही नहीं उसने आज से एयर इंडिया की फ्लाइट्स का बायकॉट करने का ऐलान भी कर दिया है।
हमारी पहुंच यहां तक, एआई से उड़ान न भरें’
आतंकी पन्नू ने धमकी देते हुए कहा कि एसएफजे की अमृतसर-अहमदाबाद-दिल्ली हवाई अड्डों तक पहुंच है। सिख राष्ट्र के हितों की रक्षा के लिए 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया से उड़ान न भरें क्योंकि इससे भविष्य की सिख पीढç¸यों को खतरा होगा।
दिल्ली एयरपोर्ट बंद करने की धमकी
कुछ दिन पहले भी आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने कहा था कि 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी जान को खतरा हो सकता है। पन्नू ने 19 नवंबर को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि 19 नवंबर वही दिन है, जिस दिन क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल है।
इसके साथ आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहा था है कि भारत ने सिखों पर अत्याचार किया है। पंजाब को भारत से अलग होने के बाद वह दिल्ली एयरपोर्ट का नाम बदल कर नाम बेअंत सिंह, सतवंत सिंह के नाम पर रखेंगे। बता दें कि बेअंत सिंह और सतवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंगरक्षक थे। इन दोनों ने 31 अक्टूबर को दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
आतंकी निज्जर की हत्या से बौखलाया है पन्नू
18 जून को कनाडा में हुई आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से ही पन्नू बौखलाया हुआ है। वो आए दिन भारत को व कनाडा में भारतीय राजदूतों को धमकाता आ रहा है। कनाडा और भारत के बीच पैदा हुए विवाद में भी आतंकी पन्नू का अहम योगदान है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur