कहा-नरेश कुमार को तुरंत हटाया जाए
नई दिल्ली ,18 नवम्बर 2023 (ए)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार मामले में कथित ‘अस्पताल घोटाले’ वाली विजलेंस मंत्री की रिपोर्ट एलजी वीके सक्सेना को भेज दी है। उन्होंने एलजी से चीफ सेक्रेटरी को तुरंत हटाने और सस्पेंड करने की मांग की है। विजिलेंस मंत्री आतिशी सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नरेश कुमार ने बेटे की एक और कंपनी को दिल्ली सरकार के अस्पताल से बिना टेंडर सॉफ्टवेर बनाने का काम दिलवाया। इसके जरिए करोड़ों रुपए का मुनाफा दिलवाया गया।
रपोर्ट में इस बात की भी जिक्र है कि चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार अस्पताल के चेयरमैन हैं। नरेश कुमार के बेटे की कंपनी सिफऱ् 7 महीने पहले बनी थी। उसे ्रढ्ढ सॉफ्टवेयर बनाने का कोई अनुभव नहीं है। विजिलेंस मंत्री आतिशी सिंह ने कल ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी। मंत्री आतिशी ने सप्लीमेंट्री रिपोर्ट में रिकमेंड किया है कि मुख्य सचिव नरेश कुमार को तुरंत ही उनके पद से हटाया जाए और उनके खç¸लाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो। आतिशी ने यह भी सिफारिश की कि करार ख़त्म किया जाए और यह मामला सीबीआई को रेफ़र किया जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur