नई दिल्ली,16 नवम्बर 2023 (ए)। चंद्रयान 3 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि चंद्रयान-3 को धरती के ऊपर ऑर्बिट में डालने वाला क्रायो जेनिक अपर स्टेज वापस लौट आया है और उत्तरी प्रशांत महासागर में अमेरिका के पास गिरा है। यह वही हिस्सा है जिसने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को ऊपर बताई गई कक्षा में डाला था, तब से उसी ऊंचाई पर धरती के चारों तरफ चक्कर लगा रहा था. धीरे-धीरे वह पृथ्वी के नजदीक आ रहा था। इसरो के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब ढाई बजे लांचर का एक हिस्सा धरती के वातावरण में घुसा और अमेरिका के पास उत्तरी प्रशांत महासागर में गिर गया। इसरो ने कहा, अंतर राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत दिशा निर्देशों के अनुपालन में इस रॉकेट बॉडी को निष्कि्रय करना और मिशन के बाद उसका निपटान और एक बार फिर बाहरी अंतरिक्ष गतिविधियों की दीर्घकालिक स्थिरता को बनाए रखने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur