Breaking News

रांची@आईएसआईएस दो आतंकी झारखंड से गिरफ्तार

Share


पाक से जुड़े तार,रच रहे थे फलिस्तीन में फिदायनी हमले की साजिश
झारखंड पुलिस की एटीएस ने हजारीबाग व गोड्डा से दोनों को दबोचा, पाकिस्तान व अफगानिस्तान के आतंकियों के थे संपर्क में
इनका लक्ष्य था फिलिस्तीन जाकर फिदायीन हमला कर मस्जिद-ए-अल अक्सा को यहूदियों से आजाद कराना


रांची,08 नवम्बर 2023
(ए)। झारखंड पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने गोड्डा व हजारीबाग से आतंकी संगठन आइएसआइएस के सक्रिय दो आतंकियों गिरफ्तार कर लिया है
गिरफ्तार आतंकियों में गोड्डा जिले के रहमतनगर, महमूदनगर असनबनी निवासी आरिज हसनैन व हजारीबाग के पेलावल ओपी स्थित महतो टोला निवासी नसीम शामिल हैं।
दोनों पाकिस्तान व अफगानिस्तान के आतंकी संगठनों के संपर्क में थे। इनका लक्ष्य फलिस्तीन जाकर फिदायीन हमला कर मस्जिद-ए-अल अक्सा को यहूदियों से आजाद कराना था।
दोनों इंटरनेट मीडिया के माध्यम से विभिन्न आतंकी संगठनों का प्रतिबंधित वीडियो देखकर अपने साथियों में इसका प्रचार करते थे।
इसी क्रम में वर्ष 2020 से ही ये फेसबुक के माध्यम से कई कश्मीरी युवक-युवतियों के भी संपर्क में आए। एटीएस इसकी भी जांच कर रही है। ये प्रतिबंधित आतंकी संगठन के सदस्य हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply