Breaking News

बेंगलुरु@एनआईए का एक साथ 15 स्थानों पर छापा

Share


अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशियों को पकड़ा


बेंगलुरु,08 नवम्बर 2023 (ए)।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को छापेमारी के दौरान बेंगलुरु में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया। सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीमों ने राज्य की राजधानी में सोलादेवनहल्ली, के.आर. पुरम तथा बेलंदूर, और इसके बाहरी इलाके समेत 15 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को कम से कम आठ बांग्लादेशी मिले जो सीमा पार से घुसपैठ कर लंबे समय से देश में रह रहे थे। इस संबंध में अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है। और अधिक जानकारी सामने आनी बाकी है। छापेमारी सुबह-सुबह की गई। देश में मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़े अभियान में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को 10 राज्यों में तलाशी ली।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply