Breaking News

जगदलपुर/रायपुर@मिरतुर में लगे महेश गागड़ा वापस जाओ के नारे

Share


प्रचार करने पहुंचे पूर्व मंत्री गागड़ा बदसलुकी के बाद बीजेपी बोली- कांग्रेसियों ने की थी महिला से बदसलूकी


जगदलपुर/रायपुर,06 नवम्बर 2023 (ए)।
प्रचार करने पहुंचे पूर्व मंत्री को भगाने की कोशिश किये जाने की खबर है। नाराज लोगों ने बीजापुर में महेश गागड़ा वापस जाओ के नारे भी लगाए। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपाई बोले- कांग्रेसियों ने महिला से बदसलूकी की थी।
छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग की 2 अलग-अलग विधानसभा सीटों में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर बवाल हुआ। बीजापुर में पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव से भगाने की कोशिश की।
इधर, नारायणपुर विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। रविवार की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा के नेताओं का आरोप है कि यहां कांग्रेस के नेताओं ने महिलाओं से बदसलुकी की थी इसलिए लोग नाराज़ थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@हाथी के हमले में पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों में भय का माहौल

Share बलरामपुर,09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला …

Leave a Reply