Breaking News

रांची@मनी लॉन्डि्रंग के आरोपियों ने उसके अफसरों को फंसाने और नुकसान पहुंचाने की रची साजिश

Share


रांची,04 नवम्बर 2023 (ए)।
झारखंड में मनी लॉन्डि्रंग के मामले में जेल में बंद कुछ अभियुक्त ईडी के अफसरों को झूठे मुकदमे में फंसाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। यह दावा ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में दिए गए आवेदन में किया है।
इसी आवेदन के आधार पर कोर्ट की इजाजत के बाद ईडी ने शुक्रवार की दोपहर रांची के बिरसा मुंडा जेल में छापामारी की थी। एजेंसी ने जेल के कुछ सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। ईडी का कहना है कि उसके अफसरों को झूठे मुकदमों में फंसाने और मनी लॉन्डि्रंग के मुकदमों के सरकारी गवाहों को प्रभावित करने की साजिश में झारखंड सरकार के कुछ अफसर भी शामिल हैं। जेल प्रशासन के अफसर भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।
ईडी का कहना है कि मनी लॉन्डि्रंग के अभियुक्त उनके अफसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों के भी संपर्क में हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई थी। शुक्रवार को जेल में हुई छापेमारी के बाद एजेंसी ने कई और सबूत जुटाये हैं। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली जानकारी यह सामने आ रही है कि ईडी के हाथ एक ऑडियो क्लिप लगा है, जिससे खुलासा हुआ कि शुक्रवार को ही रांची पुलिस के एक अधिकारी ने जेल में रेड पड़ने से पहले मनी लॉन्डि्रंग के आरोपी प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल से मुलाकात की थी।
ईडी सूत्रों का कहना है कि उसके अधिकारियों के खिलाफ साजिश रचने के लिए रांची पुलिस के एक बड़े पुलिस अधिकारी से मदद मांगी गयी थी। ऑडियो क्लिप की जांच के बाद ईडी जल्द इस बड़ी साजिश का पर्दाफाश कर सकती है। ईडी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि रांची पुलिस के किस अधिकारी ने प्रेम प्रकाश एवं अमित अग्रवाल से मुलाकात की थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply