पीडब्लूडी मंत्री वेलु के 40 से अधिक ठिकानों पर की रेड
चेन्नई ,03 नवम्बर 2023 (ए)। आयकर विभाग के अधिकारियों ने कथित कर चोरी की शिकायतों पर शुक्रवार सुबह तमिलनाडु के लोक निर्माण मंत्री (पीडब्ल्यूडी) एवं सत्तारूढ़ द्रमुक के कद्दावर नेता ई.वी. वेलु के घर, कॉलेज और चेन्नई समेत 40 से ज्यादा जगहों पर तलाशी ली। साथ ही आईटी ने पीडब्लूडी से जुड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर भी छापेमारी की।
आयकर विभाग ने कहा कि छापेमारी जारी है। विभाग ने प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा है कि चेन्नई और मंत्री के पैतृक तिरुवन्नामलाई जिले में 10 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी जारी है, जिसमें उनके द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थान भी शामिल हैं। बता दें कि द्रमुक नेता वेलु तमिलनाडु सरकार में लोक निर्माण राज्यमंत्री हैं। 6 बार के विधायक वेलु इससे पहले राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं। राज्य में एम के स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके की सरकार है।
डीएमके सांसद वेलु तिरुवन्नामलाई में इंजीनियरिंग कॉलेजों सहित कई शैक्षणिक संस्थानों के मालिक हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री और उनके परिवार पर टैक्स चोरी का आरोप है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur