Breaking News

कोंडागांव@कोंडागांव विधानसभा सीट के लिए बीजेपी से लता उसेंडी और कांग्रेस से मोहन लाल मरकाम के बीच होगी जंग

Share


कोंडागांव,31 अक्टूबर 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी बिगुल बज चुका है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अभी तक अपनी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. बस्तर संभाग की 12 सीटों में से 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने नए प्रत्याशियों को उतारा है. वहीं चार प्रत्याशी पूर्व मंत्री रह चुके हैं, जिन पर फिर से पार्टी ने भरोसा जताया है.
कोंडागांव विधानसभा से पूर्व मंत्री रह चुकी लता उसेंडी पर भारतीय जनता पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है. पार्टी ने लता उसेंडी को एक बार फिर विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है. बीजेपी ने पूर्व मंत्री लता उसेंडी को लगातार पांचवीं बार चुनावी मैदान में उतारा है. इससे पहले 2003 एवं 2008 के चुनाव में लता विजयी रही. जिसके बाद 2013 एवं 2018 के विधानसभा चुनाव में लता उसेंडी को कांग्रेस के मोहन मरकाम ने हराया था.


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply