Breaking News

रायपुर@कुरुद विधानसभा सीट के लिए बीजेपी से अजय चंद्राकर

Share


और कांग्रेस से तारिणी चंद्राकर मैदान में होंगे आमने-सामने
रायपुर,29अक्टूबर 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट में से एक है कुरुद विधानसभा. यह धमतरी जिले में आती है. छत्तीसगढ़ की सियासत में कुरुद विधानसभा सीट की खासी अहमियत मानी जाती है. इस सीट से बीजेपी के कद्दावर नेता अजय चंद्राकर आते हैं. राजनीतिक नजरिए से भी देखें तो राजनीति में इस इलाके की खासी अहमियत है.भौगोलिक स्थिति की बात करें तो कुरुद विधानसभा के पूर्व में गरियाबंद विधानसभा और पश्चिम में पाटन और बालोद विधानसभा पड़ती है. वहीं उत्तर में राजिम के साथ अभनपुर विधानसभा और दक्षिण धमतरी सहित सिहावा विधानसभा पड़ती है.कुरुद विधानसभा बीजेपी का गढ़ माना जाता है.इस बार कुरुद से बीजेपी ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पर ही भरोसा जताया है.वहीं कांग्रेस की बात करें तो तारिणी चंद्राकर कांग्रेस की उम्मीदवार घोषित की गई हैं.


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply