Breaking News

रायपुर,@बृजमोहन-मूणत ने नामांकन दाखिल किया

Share


जनता ने विकास विरोधी कांग्रेस सरकार को बदलने का मन बना लिया


रायपुर,25 अक्टूबर 2023 (ए)।
रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी राजेश मूणत ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल भी मौजूद थे।
बृजमोहन ने कहा कि बीते पांच सालों में प्रदेश की हालत देखकर प्रदेश की जनता ने अब विकास विरोधी कांग्रेस सरकार को बदलने का मन बना लिया है। निश्चित ही अब सम्पूर्ण प्रदेश में कमल खिलेगा और हमारा छत्तीसगढ़ पुनः खुशहाली की राह पर आगे बढ़ेगा।
नामांकन के दौरान उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारा यह नामांकन जीत का आगाज है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रेवड़ी और रबड़ी बांटने में विश्वास नहीं करती।
भाजपा का उद्देश्य जन-जन के कल्याण का होता है। गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठे और वो समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़े, उनका भविष्य सुरक्षित हो ऐसी सोच भाजपा की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल की सरकार में ही प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ था। परंतु आज की कांग्रेस सरकार ने तो प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है।


Share

Check Also

धमतरी@ छत्तीसगढ़ में सुप्रिया श्रीनेत और नेहा राठौर पर मानहानि केस

Share एमएलए चंद्राकर बोले… बीजेपी का झंडा फहराते पुराना वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया,माफी …

Leave a Reply