मुंबई,18 अक्टूबर 2023 (ए)। पुणे के ससून अस्पताल से दो सप्ताह पहले भागे ड्रग डॉन ललित पाटिल को मुंबई पुलिस की एक टीम ने चेन्नई से पकड़ लिया है। उसे बीती देर रात गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यहां कहा कि उसे मुंबई लाया जा रहा है। पुलिस उसे पुणे ले जाने से पहले उसकी रिमांड की मांग करेगी।
मुंबई पुलिस ने पहले नासिक में उसकी अवैध नशीले पदार्थ निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया था। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने अक्टूबर 2020 में उसके करोड़ों रुपये के एमडी (मेफेड्रोन) रैकेट को नष्ट कर दिया था। ललित पाटिल को गिरफ्तार कर लिया गया और तब से वह जेल में बंद था। जून में टीबी और हर्निया के इलाज के लिए उसे ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया था।वह 2 अक्टूबर को मौका पाकर ललित पाटिल पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। एक्स-रे के लिए ले जाते समय वह अस्पताल से भाग निकला। इस पर एक बड़ा राजनीतिक हंगामा भी खड़ा हो गया था। इस घटना की शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे, कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और अन्य ने तीखी आलोचना की। उन्होंने ललित पाटिल के भागने में सत्तारूढ़ गठबंधन के मंत्री की संलिप्तता का आरोप लगाया।
lalitpatil - 1
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur