Breaking News

नई दिल्ली,@इजराइल से पहली उड़ान भरेगा ऑपरेशन अजय

Share


18 हजार भारतीय लौटेंगे भारत..
पांच दिनों से जारी है हमास और इजराइल युद्ध


नई दिल्ली,12 अक्टूबर 2023 (ए)।
पिछले पांच दिनों से इजरायल और हमास के बीच भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है। दोनों ही देशों के हालात बहुत भयावह है। इजरायल में भारत की भी बहुत बड़ी आबादी निवास करती है ऐसे में उनको वहां से वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय लॉच किया है।
दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध चल रहा है अब वहां के फंसे लगभग 18 हजार भारतीय लोगों को भारत लाने की पूरी तैयारी हो गई है जिसकी पहली उड़ान आज निकले की संभावना है। यह उड़ान इजरायल से उड़ान भरकर नई दिल्ली पहुंचेगी। भारत सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply