Breaking News

रायपुर@सूचना के अधिकार नियम का खुलेआम उल्लंघन

Share


डीआरएम कार्यालय में आवेदकों को नहीं दी जा रही जानकारी


रायपुर,10अक्टूबर 2023 (ए)।
मंडल रेलवे प्रबंधक कार्यालय में सूचना के अधिकार नियमों की खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। यहां न तो समय सीमा में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है और न ही आवेदकों को सही जानकारी दी जा रही है।
एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया है, जहां 4 सितंबर को आवेदन करने के बाद भी आज तक आवेदक को घुमाया जा रहा है, आवेदक को आज तक जानकारी प्राप्त ही नहीं हुई।
सूत्रों ने बताया कि आवेदक आनंद दुबे के द्वारा रेलवे विभाग में दिनांक 4/09/23 को सूचना के अधिकार के तहत एक आवेदन प्रस्तुत किया था। जिस पर आज पर्यन्त तक किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया गया है। समय सीमा पर जवाब नहीं मिलने की स्थिति में आज दिनांक 10/10/23 को आवेदक रेलवे विभाग में जाकर जानकारी मांगी। इस पर कार्यालय में मौजूद संबंधित कर्मचारी के द्वारा आवेदक को कार्मिक आवक-जावक में भेजा गया। यहां आवेदक को वाणिज्य आवक-जावक में भेजा गया। इसके बाद आवेदक को किसी तीसरी जगह भेजा गया। ऐसा लगभग एक घंटा तक घुमाने के बाद भी आवेदक को जवाब नहीं मिला। सभी सेक्शन में आवेदक को बताया गया कि कार्यालय में ऐसा कुछ आवेदन प्राप्त ही नहीं हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि डीआरएम कार्यालय में सूचना के अधिकार नियम का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply