नई दिल्ली,10 अक्टूबर 2023 (ए)। आप के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। बता दें कि ईडी ने दिल्ली के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दायर एक एफआईआर के आधार पर विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ मनी लॉन्डि्रंग जांच शुरू की थी। आज प्रवर्तन निदेशालय इसी मामले में अमानतुल्लाह खान के घर पर पहुंची है। ईडी ने ये रेड पिछले साल अमानतुल्ला खान के ऊपर लगे वक¸्फ़ बोर्ड घोटाले को आधार बनाकर डाली है।
पिछले साल एन्टी करप्शन ब्यूरो ने अमानत से जुड़े 5 ठिकानों पर दिल्ली में रेड की थी। इस रेड के 12 लाख रुपये कैश, एक बिना लाइसेंसी बरेटा पिस्टल, और 2 अलग-अलग बोर के कारतूस बरामद हुए थे। प्रवर्तन निदेशालय ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर छापेमारी कर रही है। बता दें कि पिछले साल अमानतुल्लाह खान पर वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर घोटाला करने का आरोप लगा था। इसी आरोप को आधार बनाकर प्रवर्तन निदेशालय ने उनके घर पर यह छापा मारा है।
उनके घर की तलाशी के दौरान कुछ डायरियां बरामद हुईं थीं। ये डायरियां अमानतुल्लाह खान के करीबी के पास से मिली थीं, जिसमे हवाला ट्रांसजेक्शन की बात सामने आई थी। कुछ विदेश से भी ट्रांसजेक्शन के मामले सामने आए थे। एसीबी ने अपनी जांच ईडी के साथ शेयर की थी। बता दें कि अमानतुल्लाह खान को पिछले साल एसीबी ने गिरफ्तार किया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur