रायपुर,09अक्टूबर 2023 (ए)। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने कटघोरा से प्रेमचंद पटेल जबकि रायगढ़ से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह भाजपा ने जनता कंग्रेस के बागी नेता धर्मजीत सिंह को तखतपुर से टिकट दिया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। यह एक बार फिर से जोगी परिवार को जूदेव की चुनौती मिलने जा रही है। यहाँ भाजपा ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को टिकट दिया है तो वही यहाँ से जनता कांग्रेस की रेणु जोगी के ताल ठोंकने की पूरी संभावना है।
बात करें भाजपा के दूसरी सूची की तो भाजपा ने इस लिस्ट में करीब 13 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा ने इस बार महिलाओं को भी भरपूर मौका दिया है, जिनमे केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का भी नाम है। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दिया है। भाजपा ने इस सूची में अब भी पांच सीटों में नामों का ऐलान नही किया है। जिन सीटों पर नाम नहीं आ पाए है उनमें बेलतरा, बेलतरा, अंबिकापुर, पंडरिया और कसडोल शामिल है। भाजपा ने इस बार दो पूर्व आईएएस अफसरों को भी टिकट दिया है। इनमे रायगढ़ सीट से ओपी चौधरी तो केशकाल से नीलकंठ टेकाम को मौक़ा दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur