Breaking News

रायपुर@जोगी कांग्रेस को झटका,तीन प्रत्याशी कांग्रेस में शामिल

Share


रायपुर,05 अक्टूबर 2023 (ए) ।
छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जोगी कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पार्टी के 3 प्रत्याशियों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया है।
छत्तीसगढ़ में कुछ ही दिनों के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जोरो-शोरो से जुट गई है। ऐसे में पार्टियों के दल-बदल का दौर भी लगातार जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के 3 प्रत्याशियों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आचार सहिंता लगने की तिथि भी तय नहीं हुई है। वहीं, कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। इसी बीच जोगी कांग्रेस के 3 प्रत्याशियों ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। दीपक बैज और सिंहदेव ने इन्हें कांग्रेस में प्रवेश दिलाया है। बता दें कि चंद्रपुर की गीतांजलि पटेल, खुज्जी से जनरैल सिंह भाटिया और मानपुर से संजीद ठाकुर ने कांग्रेस का दामन थामा है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply