Breaking News

रायपुर@नाबालिग को बंधक बनाकर मारपीट वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

Share

रायपुर,27 सितम्बर 2023(ए)। राजधानी के डी. डी. नगर इलाके में एक नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरु की और इस घटना के मुख्य आरोपी नारायण यादव (टीपू) , दिनेश विश्वकर्मा और ईश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डंपी फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पूरा मामला रायपुर के डी. डी. नगर का है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मारपीट के मामले में भी परिजनों की शिकायत के आधार पर अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि नारायण यादव आदतन अपराधी है। इसके पहले भी वाह 2 महीने के लिए जेल जा चुका था। 10 दिन पहले ही कोर्ट से जमानत पर वाह बाहर आया था और बाहर आते ही एक और घटना को अंजाम दिया है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply