दंतेवाड़ा,24 सितम्बर 2023 (ए)।अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा के नहाड़ी क्षेत्र में 20 सितंबर को हुए मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल एक और महिला नक्सली हिर्रे-सपना की मौत हो गई है।
महिला नक्सली हिर्रे-सपना पर 5 लाख का ईनाम घोषित है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने 5 लाख की ईनाम घायल महिला नक्सली हिर्रे-सपना के मारे जाने की पुष्टि की है।
नक्सल प्रभावित नहाड़ी के जंगलों में 20 सितंबर को हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने बरामद किये थे, जिसकी शिनाख्त 5 लाख की ईनामी लखमे एवं 2 लाख की ईनामी मंगली के रूप में हुई थी।
इसके अलावा जवानों ने मौके से एक इंसास रायफल, एक भरमार सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया था। जवानों ने इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा भी किया था, जिसके बाद हिर्रे सपना केरलापाल एरिया कमेटी मेंबर की मौत की खबर सामने आई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur