Breaking News

रायपुर@मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई

Share

रायपुर,17 सितम्बर 2023(ए)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर आज यहां अपने निवास में पूर्ण विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल हैदराबाद के दौरे पर हैं। सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा – मैं कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के लिए हैदराबाद में हूँ। आज मुख्यमंत्री निवास में धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल जी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply