Breaking News

नई दिल्ली@विशेष सत्र से पहले नए संसद भवन में जगदीप धनखड़ ने फहराया तिरंगा

Share


नई दिल्ली,17 सितम्बर 2023(ए)।
संसद का विशेष सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले रविवार को राज्यसभा के चेयरमैन और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद के नए भवन में तिरंगा फहराया। तिरंगा नए संसद के ‘गज द्वार’ में फहराया गया है। इस दौरान लोक सभा स्पीकर ओम बिरला, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पीयूष गोयल मौजूद थे। कांग्रेस की तरफ से यहां अधीर रंजन चौधरी और प्रमोद तिवारी मौजूद दिखे।
संसद का विशेष सत्र आज से
आज से संसद का विशेष सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले सरकार आज सभी राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक करने वाली है। ये बैठक संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुलाई है। संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर के बीच होने वाला है।


Share

Check Also

लखनऊ@ मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

Share लखनऊ,23 सितम्बर 2026 । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने …

Leave a Reply