Breaking News

नई दिल्ली@निपाह वायरस का बढ़ा प्रकोप

Share



नई दिल्ली,14 सितम्बर 2023 (ए)।
केरल में निपाह वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। खासकर कोझिकोड जिले में निपाह वायरस के कई केस मिले हैं। यहां इस वायरस से 2 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने 7 ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। बताया जा रहा है कि, निपाह वायरस का ‘बांग्लादेश वेरिएंट’ केरल के कोझिकोड जिले में तेजी से फैल रहा है। इसका 5वां केस सामने आया है। इसके सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने अगले 2 दिन सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है।कोझिकोड की डीएम ए गीता ने कहा कि 2 दिन सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शैक्षणिक संस्थान छात्रों के लिए दो दिनों में ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था कर सकते हैं। हालांकि विश्वविद्यालय परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। इस बीमारी में फिलहाल मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ही निपाह वायरस संक्रमण का एकमात्र इलाज उपलब्ध है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज आज उपलब्ध करा दी जाएगी।
सिर्फ इन दुकानों को खोलने की इजाजत
वहीं, कोझिकोड में लगातार बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन ने 7 पंचायतों में सभी शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र, बैंक और सरकारी संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। प्रशासन की ओर से कहा गया कि सुबह 7 से शाम पांच बजे तक सिर्फ दवाइयां और जरूरी चीजों की दुकानें ही खोलने की इजाजत है।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply