भाजपा के पक्ष में मांगा समस्त जनता जनार्दन से आशीर्वाद,
यात्रा में शामिल होने चावल हल्दी देकर किया लोगों को आमंत्रित
-अरविन्द द्विवेदी-
अनूपपुर,13 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। जिले की विधानसभा कोतमा जहाँ भाजपा से दावेदारों की लंबी चौड़ी कतार लग चुकी है। लगभग एक दर्जन दावेदार टिकट के लिए दावेदारी प्रस्तुत कर रहे है। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मुखिया के अलावा केंद्रीय नेतृत्व ने जिम्मेदारी लेते हुए कुछ सीटों में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और कुछ मे बाकी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में कई योजनाओं के माध्यम से पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है साथ ही लाडली बहन योजना का भी लाभ बहनों को दिया गया। जिसमें केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व सहित प्रदेश के नेताओं द्वारा बीते दिनों पहले जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी विधानसभा मे पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
विस क्षेत्र में किया गया उप यात्रा का आयोजन
कोतमा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय शुक्ला के नेतृत्व में कोतमा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव से भ्रमण करते हुए उप यात्रा आयोजित की गई। उप यात्रा में कोतमा विधानसभा क्षेत्र के सभी नगरों एवं अलग-अलग गांव के सभी २०२ मतदान केंद्रों से २००० से भी ज्यादा संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का एकत्रीकरण बिजुरी सब्जी मंडी ग्राउंड में दिनांक १२ सितंबर २०२३ को दोपहर २:०० बजे हुआ। यात्रा में लगभग ३०० से भी ज्यादा चार पहिया वाहन सम्मिलित हुए। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अजय शुक्ला जी के नेतृत्व में गगन भेदी नारों के साथ यात्रा को भव्य स्वरूप देने का काम किया गया।
नगर भ्ररामण कर कार्यक्रम स्थल पहुंची यात्रा
बिजुरी नगर के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए यात्रा नगर के हृदय स्थल हनुमान मंदिर चौक पर पहुंची जहां हनुमान मंदिर पर यात्रा में शामिल सभी २००० लोगों ने सामूहिक चालीसा का पाठ किया।हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर यात्रा आगे बढ़ी, नगर वासियों एवं व्यापारियों ने पटाखे फोड़कर तथा पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया। रात्रि ९:०० बजे उपयात्रा बिजुरी नगर से कोतमा नगर के लिए प्रस्थान की जहां कोतमा गांधी चौक में मुख्य सभा स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता झारखंड के वरिष्ठ नेता एवं सांसद निशिकांत दुबे जी का उद्बोधन सभी लोगों ने सुना वहीं रात्रि में सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
जन आशीर्वाद यात्रा का किया गया भव्य स्वागत
दूसरे दिन दिनांक १३ सितंबर २०२३ को सुबह सभी कार्यकर्ता कोतमा नगर के सभी वार्डों में विशाल वाहन रैली निकालकर यशस्वी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तथा भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए जन आशीर्वाद मांगा गया। वहीं उपयात्रा ठाकुर बाबा धाम कोतमा में पहुंचकर यात्रा में सम्मिलित होकर पकरिया तिराहे पर गगन भेदी नारों के साथ पुष्पवर्षा कर मुख्य यात्रा का स्वागत किया। सोही बेलहा, भाद तिराहे से होकर आमाडांड, फुलवारी टोला, सेमरा, झिरिया टोला, बेलिया छोट आदि गांव में उपयात्रा पहुंचकर यात्रा का संदेश दिया।
गगनभेदी नारों के साथ भाजपा मय हुआ माहौल
उपयात्रा के माध्यम से सभी गांव तथा नगरीय केंद्रों में भाजपामय माहौल व्याप्त हुआ।यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला महामंत्री बृजमोहन सिंह अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी दास चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा सरपंच पकरिया, संतोष सिंह सरपंच भाद, सरपंच पोंड़ी चोंड़ी, एड राजेंद्र पाल सरपंच बेनीबहरा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनेश्वर पांडे पिछड़ा मूर्ति के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम, सुनील गौतम, आकाश रजक, अमित शुक्ला पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नीलम सचिन जैन, नगर पालिका बिजुरी पार्षद कैलाश कोल, मोहम्मद हुसैन आदि अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान बढ़-चढ़कर रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur