कोरबा,09 सितम्बर 2023 (घटती घटना) जिले में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को श्रीराम दरबार परिसर में भारी उत्साह के साथ मनाया गया। एक बार फिर श्रीराम दरबार को अभूतपूर्व सजाया गया जिसे देखने लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी थी। इस भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम में दही हांडी स्पर्धा का आयोजन किया गया था । दही हांडी फोड़ने कोरबा सहित अन्य जिलों की टीम आई थीं और इस स्पर्धा में 16 टीमों ने भाग लेकर परिसर में रोमांच पैदा कर दिया।दही हांडी फोड़ने सभी टीमों ने अपना-अपना सामर्थ्य दिखाया और अंत में बजरंगी भाईजान आमापाली सक्ती ने सभी टीमों को पछाड़ कर प्रतियोगिता में जीत का सेहरा अपने नाम कर लिया। आयोजक गण श्रीराम दरबार मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने विजेता टीम को 51 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता में कृष्णा टीम अंडीकछार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और आयोजक सदस्यों ने इस टीम को 31 हजार के नगद पुरस्कार से नवाजा। बाकी सभी अन्य 14 टीमों को सांत्वना पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया और उन्हें सांत्वना राशि 2500-2500 रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया। क्योंकि सभी टीमों नें इस प्रतियोगिता में अपने सामर्थ्य से सबको रोमांचित किया।
इस दौरान श्रीराम दरबार परिसर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने 03 दिन पूर्व से ही तैयारी की जा रही थी। परिसर में लड्डू गोपाल को झूले में भव्य रूप से सजाया गया था और 12 बजते ही कृष्ण के आगमन पर फूलों की होली खेली गई और कृष्ण के जन्म पर लड्डू गोपाल को श्रद्धालुओं ने झूला झूला कर पूजा अर्चना की।
कोरबा विधायक व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,प्रदेश सचिव रिशु अग्रवाल सपरिवार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को सफल बनाने में पूरे समय श्री राम दरबार में मौजूद रहे एवं व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखें जिससे भक्तों को कष्ट न हो साथ ही पूजा अर्चना कर पूरे प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की मंगल कामना के साथ लड्डू गोपाल से आशीर्वाद मांगा और उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur