Breaking News

अनूपपुर@11 सितंबर को बजरंग दल निकालेगा शौर्य जागरण यात्रा

Share

अनूपपुर,09 सितम्बर 2023 (घटती घटना) संघर्ष, बलिदान,समर्पण और त्याग की आत्मकथा को पुनः स्मरण करने, अपने प्राणों को मां भारती के लिए निछावर करने वाले हमारे पूर्वजों एवं हम सब की सुरक्षा के लिए देश की सीमा पर बलिदान होने वाले मां भारती के वीर सपूतों के स्मरण करने के उद्देश्य से बजरंग दल द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आवाहन पर महाकौशल प्रांत में 10 सितंबर से 22 सितंबर तक महाकौशल प्रांत के सभी 34 जिलों मे बजरंग दल शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए यह ऐतिहासिक शौर्य जागरण यात्रा 10 सितंबर को मंडला से प्रारंभ होकर डिंडोरी के रास्ते आते हुए दिनांक 11/09/2023 को अनूपपुर जिले में प्रवेश करेगी। माँ नर्मदा के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में भव्य स्वागत और पूजन उपरांत पोडकी व राजेन्द्रग्राम में भव्य स्वागत के पश्चात अनूपपुर में कोतवाली चौक में मंचीय कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में अरविंद तिवारी (प्रांत सह प्रसार प्रमुख) होंगे। वहीं जिले के पदाधिकारियों ने समस्त जिला वासियों से निवेदन किया है कि बजरंगदल का सहयोग कर इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाएं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply