रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
देहरादून ,04 सितम्बर 2023 (ए)। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार सुबह करीब पौने 6 बजे जोन 5 में आने वाले चमोली जिले में भूकंप से धरती डोली है। भूकंप की गहराई 22 किलोमीटर बताई गई है। हालांकि, इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की अब तक कोई सूचना नहीं मिली है।
बताया जा रहा है कि, उत्तराखंड के एक और संवेदनशील जिले पिथौरागढ़ में भी भूकंप से धरती डोली है। यहां भूकंप तडक़े 3.18 बजे आया। पिथौरागढ़ में भूंकप की तीव्रता 2.9 थी। यहां भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर थी। पिथौरागढ़ में भी भूकंप से जानमाल के नुकसान का कोई समाचार नहीं है।
उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ जिले भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील जिले हैं। ये दोनों जिले जोन फाइव में आते हैं। यहां अक्सर भूकंप आने की घटनाएं होती रहती हैं। दरअसल ये दोनों ही जिले उत्तराखंड के पहाड़ी जिले हैं। हिमालय में स्थित होने के कारण ये भूकंप और प्राकृतिक आपदा की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इस बार की बारिश में भी इन दोनों जिलों में काफी नुकसान हुआ है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur