Breaking News

कोरबा@भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन द्वारा घोषणा पत्र हेतु सुझाव लेने एकत्रित हुए अशोक वाटिका 

Share

कोरबा 03 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र समिति के प्रदेशाध्यक्ष श्री विजय बघेल जी ,सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के द्वारा दिनांक 03/09/23 घोषणा पत्र हेतु सुझाव एकत्र करने कोरबा के अशोक वाटिका में लगाई सभा। इस अवसर पर घोषणा पत्र में अधिवक्ता हित के मांग को लेकर भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ कोरबा के जिला संयोजक श्री राजेद्र साहू  के नेतृत्व में अधिवक्ता गण मुलाकात कर सुझाव पत्र दिया एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने संबंधी मांग रखी गई , जिसे सहर्ष स्वीकार किया गया । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विजय बघेल  ,विशिष्ठ अतिथि श्री डा. राजीव सिंह ,जिलाध्यक्ष भा ज पा कोरबा, श्री जागेश लाम्बा पूर्व महापौर ,श्री लखन लाल देवांगन कोरबा विधानसभा प्रत्याशी कोरबा,श्री अशोक तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व सदस्य राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री भोजराम राजवाड़े श्रीमति मधुलता राजवाड़े , संघ के ऊर्जावान सचिव श्री नूतन सिंह ठाकुर ,कोषाध्यक्ष श्री अमरनाथ कौशिक , सहसचिव श्री किरण भान शांडिल्य , सह संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ कोरबा ,क्रीड सचिव श्री रवि भगत ,कार्यालय प्रभारी भाजपा विधि प्रकोष्ठ ,सह आई टी सेल प्रभारी श्री रवि शर्मा  ,एवं भाजपा पदाधिकारीगण की गरिमामय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सह संयोजक किरण भान शांडिल्य द्वारा किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply