Breaking News

रायपुर@राखी के दिन दो बहनों के साथ गैंगरेप

Share

पुलिस थाना और पुलिस पेट्रोलिंग को भनक तक नहीं लगी,घटना के घंटों बाद चला पता तो मचा हडक़ंप


रायपुर,01 सितम्बर 2023 (ए)।
जब राजधानी पुलिस राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और उनकी बेटी इतिश्री के लिए चाकचौबंद थी तभी ऐन राखी में एक साथ दो बहनों के साथ आवारा लड़कों ने दुष्कर्म किया। घटना से अनजान रायपुर पुलिस को तब पता चला जब दुष्कर्म के 10 कथित आरोपियों ने रक्षाबंधन के दिन दो बहनों को बलात रोककर अपनी हवस का शिकार बनाकर मौके से फरार हो चुके थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रिम्स अस्पताल के सुनसान इलाके में आरोपियों ने रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों ने 31 अगस्त को रात 1 बजे मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। तब रायपुर पुलिस और आला अफसरों ने ख़ामोशी से आरोपियों की तलाश में लग गए।
राजभवन रायपुर में रात विश्राम कर रहीं राष्ट्रपति मुर्मू की ड्यूटी में तैनात अफसरों को राजधानी पुलिस की साख में बट्टा लगाने वाली वारदात के आरोपियों की खोजबीन में लगा दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना स्थल का थाना गश्ती दल इन सब से अनजान था।
उनको भनक तक नहीं लगी और 2 युवतियों को लड़कों की टोली रोककर बंधक बना ले गई। एक एक कर 10 युवकों ने इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया पर पुलिस नदारद थी।
पीड़िड़त पक्ष जब सामने आया तब हरकत में आई रायपुर पुलिस
रक्षाबंधन मनाकर परिचित के साथ बाइक से लौट रही युवतियां सामुहिक दुष्कर्म की शिकार हो गईं। रेप मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 10 आरोपियों में एक क्चछ्वक्क नेता का आदतन अपराधी बेटा भी शामिलय है। दो लोगों को छोड़कर सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। पूरी घटना गुरुवार की देर शाम मंदिर हसौद थाने की है।
नाक बचाने रातभर
काम की पुलिस
जानकारी के मुताबिक राजधानी में देर रात 2 युवतियों के साथ गैंगरेप की सूचना मिलते ही पुलिस में हडक़ंप मच गया। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने 2 एएसपी, 3 डीएसपी और 6 थानेदारों की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की खोजबीन की। मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन आरोपियों ने दी पुलिस को चुनौती
आरोपियों में पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू के साथ अन्य शामिल थे। इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गांव के हैं और अन्य आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं।
भाजपा नेता का बेटा आदतन अपराधी
घटना का मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर भाजपा मंदिर हसौद मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ठाकुर का बेटा है। ये आदतन बदमाश है। जिसके खिलाफ थाने में पहले से 5 मामले दर्ज हैं। पूनम 2019 में हत्या और 2022 में बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है। इस महीने 17 अगस्त को वो जमानत मे जेल से छूटकर बाहर आया था। और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@सरगुजा संभाग में रजत जयंती ऊर्जा महोत्सव का आयोजन…

Share 35 स्थानों पर हुए कार्यक्रम,पीएम सूर्यघर योजना का हुआ व्यापक प्रचार-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply