श्रीनगर ,29 अगस्त 2023 (ए)। दुनिया के सबसे बड़े खिताब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता इस बार भारत में होने जा रही है। इस साल के अंत में कश्मीर में 71 वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 140 देश भाग लेंगे। मिस वर्ल्ड की जूलिया एरिक मोरेली ने यह जानकारी श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में दी। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में होगा, लेकिन तैयारियों के लिए सीईओ पहले ही भारत में आ जाएगा।
जूलिया ने कश्मीर के मिस वर्ल्ड के 71वें संस्करण की मेजबानी करने की जानकारी देते हुए खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, सच कहूं तो मैं बहुत खुश हूं। ऐसी सुंदरता को देखकर मैं भावुक हो गई हूं। जूलिया ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह 140 देशों को घाटी में लाने का इंतजार नहीं कर सकतीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 8 दिसंबर को होगी और वह नवंबर में तैयारी शुरू कर सबसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।
तीन दशकों के बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा भारत
भारत लगभग तीन दशकों के बाद एक बार फिर से मेजबानी के लिए तैयार है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur