Breaking News

दत्तपुकुर @दत्तपुकुर@पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट

Share


छह लोगों की मौत- कई घर भी क्षतिग्रस्त


दत्तपुकुर ,27 अगस्त 2023 (ए)।
पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ है। इस धमाके में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे है। सूत्रों के अनुसार जिस पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है, वह अवैध है।इस धमाके से कई घरों को भी नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस धमाके में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply