Breaking News

नई दिल्ली,@वायनाड में भीषण सड़क हादसा

Share


दुर्घटना में आठ लोगों की मौत


नई दिल्ली, 25 अगस्त 2023 (ए)।
केरल के वायनाड जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वायनाड जिले में एक जीप गहरी खाई में गिर गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।
जीप पलटने से हुई दुर्घटना
जीप के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।
जीप में 12 लोग सवार
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना करीब साढ़े तीन बजे वलाड-मननथावडी रोड पर हुई। उन्होंने कहा कि जीप में 12 लोग सवार थे। एक चश्मदीद ने बताया कि जीप में एक चाय बगान में काम करने वाली महिलाएं शामिल थीं और जीप मक्कीमाला जा रही थी।
घायलों को
भेजा गया अस्पताल

जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों को मननथावाडी के एक अस्पताल भेजा गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है।
इधर, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने वन मंत्री ए के ससींद्रन को दुर्घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि घायलों के इलाज सहित सभी उपायों के समन्वय और अन्य आवश्यक चीजों का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply