Breaking News

सूरजपुर@चंद्रयान-3 के सफलता पर एस आर वी एम ने मनाई खुशियां

Share


सूरजपुर ,24 अगस्त 2023 (घटती-घटना)। चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग कराकर भारत ने अभूतपुर्व सफलता हासिल की है। जिसके लिए पूरे भारत में खुशियां मनाई जा रही है। साधुराम विद्या मंदिर सूरजपुर के छात्रों ने भी चंद्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए तिरंगा झंडा लहराकर खुशियां मनाईं।
इस अवसर पर छात्रों को चंद्रयान की कामयाबी के विषय में बताया गया तथा उसके अनेक पहलुओं पर चर्चा किया गया। इस ऐतिहासिक दिन को सभी छात्रों ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से पूरे अभियान पर अंतिम क्षण तक अपनी नज़रें बनाए रखा तथा इस ऐतिहासिक क्षण के भागीदार बने। वैज्ञानिकों के अथक प्रयास एवं कामयाबी के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाइयां दी। अभियान में लेंडर मॉड्यूल की सफलता के बाद अब आने वाले रोवर मॉड्यूल की सफलता के लिए सभी ने कामना भी की । इस खुशी के मौके पर एस आर वी एम के प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार साथ रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@113 करोड़ रुपये के साइबर ठगी नेटवर्क का सूरजपुर से जुड़ा तार,दो आरोपी गिरफ्तार

Share 21 राज्यों के 150 बैंक खाताधारकों की शिकायतों में सामने आया 1,13,32,09,604 रुपये का …

Leave a Reply