प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने की सांगठनिक नियुक्ति
सूरजपुर,22 अगस्त 2023 (घटती घटना) अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के छाीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने नगर के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश गर्ग को महासम्मेलन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि गत माह इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का छाीसगढ़ प्रवास भी हुआ था और प्रदेश कार्यकारिणी की शपथ विधि भी संपन्न हुई थी। उसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने प्रांत के समस्त जिलो में फेडरेशन के जिला इकाईयों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमें मुकेश गर्ग को सूरजपुर जिले की कमान देते हुए जिले की कार्यकारिणी के साथ फेडरेशन के कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गये हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने कहा कि फेडरेशन की रीति और नीतियों के तहत प्रदेश अध्यक्ष की मंशानुरूप जिले में समस्त वैश्य समाज को संगठित कर फेडरेशन का कार्य सांगठनिक रूप से तेजी से किया जायेगा और जल्द ही जिले में संगठन का सदस्यता अभियान भी प्रारंभ किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की रायपुर में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चाओं के साथ वैश्य समाज की आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी तय करने को लेकर भी राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया गया है। जिले में फेडरेशन की सदस्यता व सेवाभावी कार्यों को लेकर जल्द ही एक बड़ी बैठक सूरजपुर जिला मुख्यालय में आयोजित किए जाने के संदर्भ में श्री गर्ग ने बताते हुए कहा कि उक्त बैठक में संभावित रूप से प्रदेश अध्यक्ष व प्रांतीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। श्री गर्ग की नियुक्ति पर जिले में सम्मेलन से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur