Breaking News

कोरबा,@भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा मनाया गया सावन उत्सव

Share

कोरबा,21 अगस्त 2023 (घटती घटना) भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार व कोरबा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यालय कोरबा में महिला मोर्चा कोरबा जिला द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रत्येक मंडल की बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया द्य इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण मरकाम, कोरबा जिले से प्रभारी श्रीमती ज्योति पाण्डेय उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी के नेतृत्व में कोरबा जिले की जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद बहनों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply