Breaking News

रायपुर@6 सितंबर तक आ जाएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट : कुमारी सैलजा

Share


रायपुर,19 अगस्त 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया शुरू होते ही पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि कांग्रेस की पहली लिस्ट 6 सितंबर तक आ जाएगी।
वहीँ कुछ देर पहले ही उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि एक से पांच सदस्यों का पैनल जिला कांग्रेस को देंगे। 24 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। 26 अगस्त तक ब्लॉक कमेटी सभी आवेदनों को जिला कांग्रेस को देगी। जिला कांग्रेस कमेटी आंकलन करने के बाद अधिकतम तीन नामों का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज सकती है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस भवन में शनिवार को पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। वेणुगोपाल ने चुनाव के लिए गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ चर्चा की।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply