Breaking News

रायपुर,@हिमाचल के आपदा पीडि़तों के लिए सरकार की ओर से भेजी जाएगी 11 करोड़ की सहायता राशि

Share

रायपुर, 18 अगस्त 2023 (ए)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीडि़त लोगों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 11 करोड़ रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। सीएम बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं।
उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी और हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। सीएम भूपेश ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply