Breaking News

रायपुर@युवा कांग्रेस चलाएगा हितग्राही कार्ड अभियान

Share


पदाधिकारियों के प्रभार में हुआ बदलाव


रायपुर , 18 अगस्त 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को पदाधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। साथ ही हितग्राही कार्ड अभियान के लिए पदाधिकारियों को हजार से ज्यादा फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया है। हितग्राही कार्ड अभियान के चलते ही पदाधिकारियों को नए क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है।
युवा कांग्रेस की ओर से विधानसभा और अधिकारी कार्ड का जो अभियान चल रहा है उसके चलते पदाधिकारी की प्रभार क्षेत्र में नई नियुक्ति की गई है। सभी समीकरण को ध्यान में रखते हुए लोगों को नया पदभार दिया गया है। प्रदेश महासचिव कोमल अग्रवाल को महामंत्री प्रशासन और गरियाबंद जिले का प्रभार दिया गया है। साथ ही प्रदेश महासचिव अनिमेष सिंह को महामंत्री संगठन और महासमुंद जिले का प्रभार दिया गया है। रायपुर जिले का भी प्रभार बदलकर प्रदेश महासचिव आदिल खैरानी को रायपुर जिला शहर का प्रभार दिया गया है। यह सारी नियुक्तियां युवा कांग्रेस की ओर से आने वाले विधानसभा चुनाव और हितग्राही कार्ड अभियान को मध्य नजर रखते हुए किया गया है।।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में अब 3 महीने का ही वक्त बच गया है। साथ ही राष्ट्रीय और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की ओर से युवा कांग्रेस को हितग्राही कार्ड अभियान दिया गया है। इसको युवा कांग्रेस बेहद सफलता पूर्ण चल रही है। इसी को माध्यम से रखते हुए सभी पदाधिकारी की नए जिले और विधानसभा में नियुक्ति की गई है। साथ ही हितग्राही कार्ड अभियान को लेकर सभी को अपने-अपने विधानसभा से 1 हजार से अधिक लोगों का कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। मेरा मानना है कि यह सारी नियुक्तियां आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए लाभदायक साबित होगी और फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply