Breaking News

रायपुर@आज रायपुर आते ही वेणुगोपाल लेंगे बैक टू बैक बैठक

Share


रायपुर, 18 अगस्त 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग सुशील आनंद शुक्ला ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो महत्वपूर्ण बैठकें 19 अगस्त को राजीव भवन में आयोजित की गयी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल इन बैठकों को लेंगे। पहली बैठक सुबह 10 से 12 बजे पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की है।
दूसरी बैठक दोपहर 12 बजे से लोकसभा के पर्यवेक्षकों की होगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव गण डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़, चुनाव के लिये बनाये गये पर्यवेक्षक गण तथा स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यगण भी शामिल होंगे।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply