Breaking News

चंडीगढ़@पंजाब के 7 जिलों में बाढ़

Share

भाखड़ा डैम से अगले तीन दिन और छोड़ा जाएगा पानी


चंडीगढ़,18 अगस्त 2023 (ए)।
हिमाचल में लगातार हो रहा बारिश के कारण पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गई है। जानकारी के अनुसार होशियारपुर, रोपड़, तरनतारन, कपूरथला, अमृतसर, फिरोजपुर और गुरदासपुर में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण कई घरों में पानी भर गया है। वहीं किसानों की फसलें भी नुकसानी गई है।
गुरदासपुर में बाढ़ के पानी के साथ चकशरीरफ से भैणी मियां खां के रास्ते में पड़ती ड्रेन का पुल टूट गया है। जिसके बाद इस रास्ते को बंद कर दिया गया है। वहीं अब लोगों को दूसरे रास्तों से जाने के लिए कहा जा रहा है। गुरदासपुर डीसी ने कहा कि पौंग डैम से पानी का स्तर कम कर दिया गया है, अब सिर्फ 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply