Breaking News

रायपुर@बीजेपी की लड़ड़ाई खुद से…

Share


-दुलारे अंसारी-
रायपुर,17 अगस्त 2023 (घटती-घटना)।
जिस तरह से इस बार की चुनावी टक्कर छत्तीसगढ़ में देखने को मिली है. शायद ही ऐसा टक्कर इन दो दशकों में छत्तीसगढ़ को देखने के लिए मिला होगा.
पिछली बार जब छत्तीसगढ़ में चुनाव हुए, तो कोई नहीं जानता था कि बीजेपी इतनी बुरी तरह से हारेगी इस हार में बीजेपी के दमदार मंत्री भी हार गए. पंद्रह साल से सत्ता में रही बीजेपी पिछली चुनाव में सत्ता से बाहर हो गई इस बार फिर से विधान सभा चुनाव छत्तीसगढ़ में है और देखना अहम होगा कि क्या उन मन्त्री को फिर से टिकिट मिलेगी जो पिछली बार विधान सभा चुनाव हारे है. अगर उन्हें टिकट नहीं मिलती है तो क्या बीजेपी में अन्तर्युद्ध चालू हो जायेगा
या फिर अगर टिकिट हारे हुए मन्त्री को मिलती है तो क्या वो लोग नाराज हो जायेंगे जो इस बार टिकिट की दावेदारी कर रहे है.
देखना दिलचस्प हो होगा कि बीजेपी इस बार टिकिट का बटवारा कैसे करती है
केदार कश्यप, राजेश मूणत ये बीजेपी के बड़े चेहरे है जो दावेदारी में सबसे आगे है क्या ये सबसे आगे रहेंगे. या फिर पार्टी इन्हें कोई और कार्य देगी सबसे बड़ी बात तो यह है कि टिकिट खोने के बाद जो बीजेपी के बड़े चेहरे है वो दम दिखाकर सीट जीतेंगे या फिर हार जायेंगे


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply