Breaking News

अनूपपुर,@अरविन्द बने बजरंग दल के जिला सह-संयोजक

Share


-संवाददाता-
अनूपपुर,13 अगस्त 2023 (घटती-घटना)।
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल की जिला बैठक दिनांक 12/08/2023 को पवित्र नगरी माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया। जहाँ विभाग संगठन मंत्री आलोक शर्मा की अनुशंसा पर दायित्व विस्तार करते हुए हमेशा अपनी बागी कलम से सुर्खियों में रहने वाले तेज-तर्रार कलमकार अरविन्द द्विवेदी को बजरंग दल में सेवा एवं सुरक्षा की दृष्टि से देश के सर्वश्रेष्ठ एवं सबसे बड़े दल बजरंग दल का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। जिसकी घोषणा के पश्चात जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। सभी ने उनको बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं ज्येष्ठजनों ने निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसित रहने का शुभाशीष दिया है। वहीं इस मौके पर नव नियुक्त जिला सह-संयोजक ने संकल्प लेते हुए कहा कि मैं निस्वार्थ भाव से अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा तथा सभी के सहयोग से जिले के विभिन्न प्रखंडों में संगठन के विस्तार पर जोर देंगे।
ये रहे उपस्थित
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल की जिला बैठक में विभाग संगठन मंत्री आलोक शर्मा, दिनेश साहू (खंड कार्यवाहक), डॉ अश्वनी शर्मा जिले के पालक (प्रांत विशेष संपर्क सहप्रमुख), बालमीक जायसवाल जिला मंत्री, कल्याण सिंह जिला संयोजक, अर्जुन ताम्रकार जिला सेवा प्रमुख, तालकेश्वर प्रजापति जिला महाविद्यालयीन सह प्रमुख, दीपक पटेल जिला विधि सह प्रमुख, मनीष अग्रवाल जिला सह प्रचार-प्रसार प्रमुख, रमेश जायसवाल जिला सह गौ रक्षा प्रमुख, जितेन्द्र चौहान जिला सह समरसता प्रमुख एवं जिले के अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply