Breaking News

नई दिल्ली@राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण पर बोली भाजपा,नहीं पड़ेगा कोई असर

Share


नई दिल्ली,13 अगस्त २०२३( ए )।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से भारत जोड़ो यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अपने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में राहुल गांधी पश्चिम से पूर्व तक के राज्यों की यात्रा करेंगे। राहुल गांधी की यह यात्रा गुजरात से शुरू होकर मेघालय तक जाएगी।
कांग्रेस राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा को उम्मीद से कहीं ज्यादा सफल करार देते हुए जोर-शोर से भारत जोड़ो यात्रा के इस दूसरे चरण की तैयारी कर रही है। 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के रणनीतिकार राहुल गांधी की यात्रा को भले ही महत्वपूर्ण मान रहे हो लेकिन भाजपा इस यात्रा को बहुत ज्यादा तवज्जों देने के लिए तैयार नहीं है।
भाजपा का यह मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर राहुल गांधी अपने आपको राजनीतिक रूप से परिपम् करने की कोशिश कर रहे हैं और यह एक असफल कोशिश है। भाजपा का यह भी कहना है कि इस यात्रा से कोई प्रभाव पड़ने नहीं जा रहा है।केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल के बांकुरा से लोक सभा सांसद सुभाष सरकार ने कहा कि विपक्ष को देश की जनता की भलाई और देश की जनता के विकास से कोई मतलब नहीं है। उन्हें केवल विरोध करने से मतलब है और सिर्फ कुर्सी की चिंता है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत जोड़ो यात्रा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। राहुल गांधी का हाल सारे देश को पता लग गया है, सारे देश की जनता ने देख लिया है। जो सदन से जाते समय फ्लाइंग किस दे सकते हैं, वह भला क्या कर सकते हैं? इसलिए इस भारत जोड़ो यात्रा का कोई मतलब नहीं है और इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply