Breaking News

तिरुवनंतपुरम@नर्स की लापरवाही

Share


बुखार से पीडि़त बच्चे को लगाया रेबीज का टीका,अस्पताल ने लिया बड़ा एक्शन


तिरुवनंतपुरम ,13 अगस्त 2023(ए)।
अंगामलाई सरकारी अस्पताल में एक अस्थायी नर्स को निलंबित कर दिया गया, क्योंकि उसने बुखार से पीडि़त एक लड़की को रेबीज का टीका लगा दिया था। सात साल की बच्ची के माता-पिता ने कहा कि नर्स ने उसके नुस्खे की जांच किए बिना इंजेक्शन लगा दिया।
यह घटना 11 अगस्त को हुई थी। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जांच के आदेश दिए थे और जांच के बाद नर्स को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। बच्चे की मां अंजलि ने मीडिया को बताया कि वह पुलिस जांच के लिए दबाव नहीं डालेंगी, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें सूचित किया है कि बच्चे को कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नर्स ने परिवार से माफी मांगी है और परिवार को मामले को आगे बढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-नीदरलैंड का जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने पर जोर

Share नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी …

Leave a Reply